मुंबई: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें आनंद एल राय की मूवी 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर SRK के फैंस को बेहद खुशी होगी।
Related Stories
पिंकविला की रिपोर्ट्स अनुसार, अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की एक्शन मूवी में शाहरुख खान नज़र आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो किंग खान को फाइनली वो स्क्रिप्ट मिल गई है, जैसी वो चाहते थे।
हालांकि, अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
बता दें कि शाहरुख खान का नेटफ्लिक्स पर एक नया शो आने वाला है। इसमें इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई देंगे। शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले अपने शो को जासूसी, प्रतिशोध, प्रेम और कर्तव्य की एक रोमांचक कहानी- 'बार्ड ऑफ ब्लड' बताया था।
शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बने इस शो में हाशमी रॉ एजेंट कबीर आनंद की भूमिका में हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पकड़े गए चार भारतीय लोगों को बचाने की कहानी को इसमें दिखाया जाएगा।
'जीरो' के असफल होने के बाद शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह सोच-समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं। वह इन दिनों अपने परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
Also Read:
वेस्टइंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ नज़र आए शाहरुख खान, Photo हो रही है वायरल
फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर बोले सलमान खान- 'मैं अपनी ग्रोथ से खुश हूं'