1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे पर शाहरुख को बच्चों से नहीं मिला कोई गिफ्ट, बेटे अबराम ने कहा...

बर्थडे पर शाहरुख को बच्चों से नहीं मिला कोई गिफ्ट, बेटे अबराम ने कहा...

 Published : Nov 02, 2017 10:07 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:10 pm IST

जब शाहरुख से पूछा गया कि उनके बच्चों ने उन्हें क्या तोहफा दिया तो उन्होंने बताया...

shahrukh khan birthday- India TV Hindi
shahrukh khan birthday

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। किंग खान आज 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हर साल की तरह फैन्स अपने चहेते स्टार को शुभकामनाएं देने उनके घर मन्नत पर पहुंचे और शाहरूख ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। वो बालकनी में आए और फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। शाहरूख के साथ उनके बेटे अबराम भी नज़र आए।

इससे पहले किंग खान के हजारों फैंस शाहरुख की एक झलक के लिए मन्नत के बाहर घंटों से खड़े थे। हजारों फैंस बर्थडे पर शाहरुख की एक झलक के लिए बेकरार थे। जब शाहरुख आए तो फैंस खुशी से झूम उठे... कई फैंस ने  गिफ्ट उनकी तरफ बालकनी में फेंके तो कुछ फैंस ने प्रिंटेड टीशर्ट्स शाहरुख को गिफ्ट में दीं।

shahrukh khan
shahrukh khan

अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के बाद शाहरुख ने मीडिया के लिए भी खासतौर से समय निकाला। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए हर सवाल का उन्होंने अपने अंदाज में जवा दिया। जब शाहरुख से पूछा गया कि उनके बच्चों ने उन्हें क्या तोहफा दिया तो उन्होंने  बताया,' बच्चों से अभी कोई गिफ्ट तो नहीं मिला है, लेकिन अबराम ने जरूर अपने अंदाज में विश किया, ये भी गिफ्ट से कम नहीं है। अबराम ने शाहरुख को कहा- 'हैप्पी बर्थडे बर्डे बॉय'।

shahrukh cake cutting
shahrukh cake cutting

जब किंग खान से पूछा गया कि इस बर्थडे पर उनकी विश क्या है तब उन्होंने जो जवाब दिया उनमें सुपरस्टार शाहरुख खान से ज्यादा तीन बच्चों का एक पिता नजर आया। उन्होंने कहा, इस उम्र तक आते-आते सोचने का तरीका और विशेज बदल जाती हैं।

देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन