1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दिखा खूबसूरत अंदाज़, पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में आईं नज़र

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दिखा खूबसूरत अंदाज़, पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में आईं नज़र

 Published : Mar 23, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 04:08 pm IST

 शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में कमद नहीं रखा हो लेकिन अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं।

सुहाना खान- India TV Hindi
सुहाना खान Image Source : INSTAGRAM/SUHANA KHAN

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में कमद नहीं रखा हो लेकिन अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं। लोगों को सुहाना का ग्लैमरस अंदाज़ काफी पसंद आता है और वह अपने चाहने वालों के बीच अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी चंद तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह पर्रपल कलर के बॉडीकॉन में नजर आईं हैं। 

देखें सुहाना का नया लुक

नई तस्वीरो में सुहाना का लुक काफी रिफ्रेशिंग है। खास तौर पर उनका सिंपल मेकअप और उनकी ईयरिंग सुहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इस तस्वीर में सुहाना अपनी फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।

बीते दिनों सुहाना खान ने नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो किचन में काम करती नजर आई थी, लेकिन उनका पोज देने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने लाइक किया था। 

सुहाना खान ने फ्रेंड्स के साथ शेयर की तस्वीरें, क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं स्टनिंग

सुहाना खान ने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो दोस्तों के साथ भी नज़र आ रही हैं।  

सुहाना खान अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को काफी पसंद आता है। 

इससे पहले सुहाना ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नाइट आउट की एक तस्वीर साझा की थी। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में, वह लैवेंडर पोशाक में नजर आ रही हैं और बांकी स्टार किड उनके आस-पास खड़े हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा, "बस मैं ही मुख्य किरदार हूं।"  

विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान, शेयर किया ये Video

कोविड के कारण लौट आई थीं सुहाना 

सुहाना खान पिछले साल कोविड-19 की वजह से अपने घर वापस लौट आई थीं। वो लंबे समय तक अपने परिवार के साथ रहीं और क्वालिटी टाइम बिताया। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। 

डॉक्यूमेंट्री में कर चुकी हैं डेब्यू

सुहाना खान ने भले ही कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वो एक डॉक्यूमेंट्री में नज़र आ चुकी हैं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन