1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने किचन में काम करते हुए दिया ऐसा पोज, Video भी हो रहा है वायरल

सुहाना खान ने किचन में काम करते हुए दिया ऐसा पोज, Video भी हो रहा है वायरल

 Published : Feb 25, 2021 09:54 am IST,  Updated : Feb 25, 2021 09:54 am IST

सुहाना खान ने अब अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो किचन में काम करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका पोज देने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

shahrukh khan daughter suhana khan new instagram post- India TV Hindi
सुहाना खान ने किचन में काम करते हुए दिया ऐसा पोज, Video भी हो रहा है वायरल  Image Source : INSTAGRAM: SUHANAKHAN2

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में लंबे समय तक अपने परिवार के साथ रहने के बाद सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस विदेश जा चुकी हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपने फोटोज और वीडियो सोशल करती रहती हैं। 

सुहाना खान ने अब अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो किचन में काम करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका पोज देने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 2 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। 

सुहाना खान ने फ्रेंड्स के साथ शेयर की तस्वीरें, क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं स्टनिंग

सुहाना खान ने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो दोस्तों के साथ भी नज़र आ रही हैं।  

सुहाना खान अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को काफी पसंद आता है। 

इससे पहले सुहाना ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नाइट आउट की एक तस्वीर साझा की थी। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में, वह लैवेंडर पोशाक में नजर आ रही हैं और बांकी स्टार किड उनके आस-पास खड़े हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा, "बस मैं ही मुख्य किरदार हूं।"  

विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान, शेयर किया ये Video

कोविड के कारण लौट आई थीं सुहाना 

सुहाना खान पिछले साल कोविड-19 की वजह से अपने घर वापस लौट आई थीं। वो लंबे समय तक अपने परिवार के साथ रहीं और क्वालिटी टाइम बिताया। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। 

डॉक्यूमेंट्री में कर चुकी हैं डेब्यू

सुहाना खान ने भले ही कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वो एक डॉक्यूमेंट्री में नज़र आ चुकी हैं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन