1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने 'डांस प्लस 4' के सेट पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तारीफ की

शाहरुख खान ने 'डांस प्लस 4' के सेट पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तारीफ की

 Published : Dec 25, 2018 06:29 am IST,  Updated : Dec 25, 2018 06:29 am IST

अपनी फिल्म 'जीरो' का प्रमोशन करने शाहरुख खान डांस प्लस 4 शो में गए। वहां उन्होंने जज रेमो डिसूजा की तारीफ की।

Shahrukh khan- India TV Hindi
Shahrukh khan Image Source : INSTAGRAM/SHAHRUKH KHAN

शाहरुख खान(Shahrukh khan) की फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मेन लीड में नजर आ रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कई शो में गए थे। जीरो का प्रमोशन करने के लिए शाहरुख डांस प्लस 4 में भी गए थे। डांस प्लस का यह एपिसोड अब टेलिकास्ट हुआ है। जिसमें शाहरुख ने शो के जज रेमो डिसूजा(Remo D'souza) की तारीफ की है।

अभिनेता शाहरुख खान ने आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी 'जीरो' में 'मेरे नाम तू' गाने की 'अद्भुत' कोरियोग्राफी के लिए कोरियोग्राफर रेमो डी सूजा को धन्यवाद दिया है। स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' पर फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे शाहरुख ने रेमो की यह प्रशंसा की, जो कि शो के जज हैं।

शाहरुख ने 21 साल पहले रेमो के साथ 'परदेस' फिल्म के सुपरहिट गाने 'जरा तस्वीर से तू' में भी साथ काम किया था।

कोरियोगाफ्रर के साथ अपनी पुरानी यादों को याद करते हुए अभिनेता ने कहा, "21 साल पहले हम 'परदेस' के 'जरा तस्वीर से तू' गीत की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त एक शख्स नीले रंग का जंपसूट पहने मेरे पीछे नाच रहा था और मैं उसका नाम तक नहीं जानता था।"

उन्होंने कहा, "किसी को नहीं पता था कि यह लड़का क्या बनेगा और आज रेमो ने सफलता की नई ऊचांइयों को छूआ है क्योंकि उन्हें अपनी कला और जुनून पर विश्वास था।" शाहरुख ने यह भी कहा कि रेमो का सफर एक प्रेरणादायक कहानी है।

उन्होंने कहा, "अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आप भी इनकी तरह बन सकते हो। उस गाने से लेकर 'जीरो' में हमारी कोरियोग्राफी तक उनकी दयालुता, अच्छाई और कड़ी मेहनत ने जो आज वे हैं उसके लिए रास्ता तैयार किया है। रेमो कोरियोग्राफी में कलाकारों का अच्छे से प्रयोग करते हैं और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने 'जीरो' में 'मेरे नाम तू' बनाया।"

फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों को फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। 'जीरों' में शाहरुख बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन