1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...और इस तरह अब फैंस के और भी करीब हुए शक्ति अरोड़ा

...और इस तरह अब फैंस के और भी करीब हुए शक्ति अरोड़ा

 Published : Dec 26, 2017 08:11 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 08:11 am IST

सितारे इन दिनों अपने फैंस के साथ जुटे रहने के लिए कई अलग अलग तरह के उपाए कर रहे हैं। अब 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से चर्चा में अए छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता शक्ति अरोड़ा अपना खुद का...

shakti Arora- India TV Hindi
shakti Arora

मुंबई: अभिनय जगत के सितारे इन दिनों अपने फैंस के साथ जुटे रहने के लिए कई अलग अलग तरह के उपाए कर रहे हैं। वैसे सोशल मीडिया इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है जिसके कारण फैंस भी अपने सितारो के साथ खूब बात कर सकते हैं। अब 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से चर्चा में अए छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता शक्ति अरोड़ा अपना खुद का मोबाइल एप्लीकेशन लेकर आए हैं जिससे अब उनके प्रशंसकों को उनकी आगामी परियोजनाओं के बारे में सबसे पहले जानकारी मिल सकेगी।

बता दें कि 'तेरे लिए' के अभिनेता शक्ति ने न्यूयार्क की टेक कंपनी एस्केपएक्स के साथ मिलकर अपना आधिकारिक एप लॉन्च किया है। शक्ति ने एक बयान में कहा, "यह इस तरह का एप है जिसपर प्रशंसक मुझसे प्रत्यक्ष तरीके से संपर्क कर सकते हैं और मेरी पेशेवर व निजी जीवन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस तरह से मैं अपने सभी प्रशंसकों के साथ संपर्क में रह सकता हूं खासकर उन शीर्ष तीन प्रशंसकों से जो शीर्ष तीन पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते हैं। मैं उनसे निजी तौर पर बात करूंगा। एक कलाकार व प्रशंसक के अलावा मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क में रहूंगा।" यह एप उपयोगकर्ताओं को शक्ति के सोशल मीडिया पर अन्य खातों जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पहुंच की अनुमति देता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन