1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरे की वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर की ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरे की वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर की ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

 Published : Dec 13, 2019 02:20 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 02:20 pm IST

श्रद्धा जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म में नज़र आने वाली हैं, जिसमें वरुण धवन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। 

shakti kapoor shivangi kolhapure wedding anniversary - India TV Hindi
पापा-मम्मी की वेडिंग एनिवर्सिरी पर श्रद्धा कपूर ने शेयर की पुरानी फोटो

मुंबई: बॉलीवुड के पसंदीदा खलनायक रह चुके एक्टर शक्ति कपूर 13 दिसंबर को अपनी शादी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। 

श्रद्धा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए अपने मम्मी शिवांगी कोल्हापुरे और पापा के लिए प्यारा-सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सिरी मॉमी और बापू! मैं आपसे इतना प्यार करती हूं, जितना शब्द कभी बयां नहीं कर सकते। मुझसे बेइंतहा प्यार करने और आज मैं जैसी हूं, मुझे ऐसा बनाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।'

'उरी' के बाद अब बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनेगी फिल्म, संजय लीला भंसाली करेंगे प्रोड्यूस

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने भी सोशल मीडिया पर मम्मी-पापा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म में नज़र आने वाली हैं, जिसमें वरुण धवन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन