1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुर्खजी की 'मर्दानी 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी कितनी कमाई?

रानी मुर्खजी की 'मर्दानी 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी कितनी कमाई?

 Published : Dec 13, 2019 10:25 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 10:57 am IST

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं। वहीं, 'द बॉडी' सस्पेंस-थ्रिलर मूवी है।

rani mukerji emraan hashmi - India TV Hindi
'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी और 'द बॉडी' में इमरान हाशमी

मुंबई: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' और इमरान हाशमी व ऋषि कपूर की 'द बॉडी' 13 दिसंबर 2019 यानि शुक्रवार को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कमाई के मामले में कौन-किसे टक्कर देगा।

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। रानी को इसमें एक कुख्यात अपराधी का पीछा करते दिखाया गया है, जो दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को भयावह ढंग से अंजाम देता है। ये गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मर्दानी 2' पहले दिन 4.75 करोड़ रुपये कमा सकती है।

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', इमरान हाशमी की 'द बॉडी' और निक जोनस की 'जुमांजी' में आज होगी टक्कर

इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की 'द बॉडी' की बात करें तो इस फिल्म के 1.20 करोड़ के आसपास कमा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। मशहूर मलयालम फिल्मकार जीतम जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पैनिश थ्रिलर 'एल कूयेरपो' से प्रेरित है। 

फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शवगृह से गायब हुए एक मृतदेह की तलाश रहती है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन