1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', इमरान हाशमी की 'द बॉडी' और निक जोनस की 'जुमांजी' में आज होगी टक्कर

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', इमरान हाशमी की 'द बॉडी' और निक जोनस की 'जुमांजी' में आज होगी टक्कर

 Published : Dec 13, 2019 09:28 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 09:33 am IST

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', एक्टर इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की 'द बॉडी' और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवेल' 13 दिसंबर 2019 यानि शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Bollywood films in theaters today- India TV Hindi
'मर्दानी 2', 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' और 'द बॉडी' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', एक्टर इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की 'द बॉडी' और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवेल' 13 दिसंबर 2019 यानि शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि कौन-सी फिल्म किसको बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगी।

मर्दानी 2

बात करें रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' की तो फिल्म में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। रानी को इसमें एक कुख्यात अपराधी का पीछा करते दिखाया गया है जो दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को भयावह ढंग से अंजाम देता है। ये गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है।

Watch Video: सुष्मिता सेन की बेटी रेने संग गाना गाते नज़र आए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

'द बॉडी'

अभिनेता इमरान हाशमी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'द बॉडी' 13 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मशहूर मलयालम फिल्मकार जीतम जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पैनिश थ्रिलर 'एल कूयेरपो' से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शवगृह से गायब हुए एक मृतदेह की तलाश रहती है। फिल्म में ऋषि कपूर, शोभिता धुलिपाला और वेदिका जैसे कलाकार हैं।

'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल'

निक जोनस की मूवी 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' जुमांजी फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, कैरेन गिलान, जैक ब्लैक जैसे कलाकार हैं और एक्वाफीना, डैनी डे विटो और डेनी ग्लोवर इस फिल्म में शामिल नए कलाकार हैं। ये मूवी आपको फिर से एक और साहसिक व रोमांचक सैर के लिए जंगल में ले जाएगा। इसका निर्देशन जेक कसदन ने किया है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन