1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch Video: सुष्मिता सेन की बेटी रेने संग गाना गाते नज़र आए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

Watch Video: सुष्मिता सेन की बेटी रेने संग गाना गाते नज़र आए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

 Published : Dec 13, 2019 08:09 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 08:09 am IST

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वो रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

Sushmita Sen latest news- India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने रेने और रोहमन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। खबरों की मानें तो बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था। सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद लिया हुआ है और वो अक्सर उनके साथ बिताए पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में बड़ी बेटी रेने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग गाना गाती दिखाई दे रही हैं।

सुष्मिता ने रेने और रोहमन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों 'हीरो' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'तुम लोग मुझे इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए माफ कर देना।'

बता दें कि सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वो रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता अक्सर उनके साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता करीब 10 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2010 में 'नो प्रॉब्लम' फिल्म में देखा गया था।

44 साल की सुष्मिता सेन ने दो बेटियां गोद ली हैं। साल 2000 में उन्होंने पहली बेटी रिनी को गोद लिया और साल 2010 में अलीशा को गोद लिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन