1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी गईं मुंबई पुलिस के कंट्रोल रुम में, देखे तस्वीरें

रानी मुखर्जी गईं मुंबई पुलिस के कंट्रोल रुम में, देखे तस्वीरें

 Published : Dec 10, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 10:17 pm IST

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। रानी मुंबई में पुलिस कंट्रोल रुम में गईं।

rani mukerji- India TV Hindi
रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रानी एक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में रानी मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम गईं जहां उन्होंने बात की हमारे देश में साइबर क्राइम महिलाओं और लड़कियों को कैसे खतरे में डाल रहा है।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी देशभर में कई पुलिस ऑफिसर से मिल रही हैं। यशराज फिल्म्स ने रानी मुखर्जी की पुलिस ऑफिसर से मिलते हुए फोटो शेयर की हैं। 

rani mukerji
रानी मुखर्जी

rani mukerji
रानी मुखर्जी

फिल्म मर्दानी 2 की बात करें तो यह 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को गोपी पुथ्रान ने डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक लड़की के रेप और मर्डर पर आधारित है। उस कातिल और रेपिस्ट का पता लगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कोटा में बहुत सारे बच्चे पढ़ने आते हैं और उसका असर बच्चों पर भी होता। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन