1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शमा सिकंदर ने कॉस्मेटिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

शमा सिकंदर ने कॉस्मेटिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Jun 28, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 01:23 pm IST

शमा ने जनवरी में हैशटैग 10 ईयर चैलेंज के दौरान अपनी 10 साल पुरानी और हालिया तस्वीर साझा की। तब से ही उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना और ट्रोल का सामना करना पड़ता है।

shama sinkander- India TV Hindi
शमा सिकंदर ने कॉस्मेटिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी Image Source : INSTAGRAM- SHAMA

नई दिल्ली: अभिनेत्री शमा सिकंदर के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने को लेकर कई अफवाह सामने आए थे, जिस पर शमा ने कभी कुछ रिएक्ट नहीं किया हालांकि अब अभिनेत्री ने खुलकर इस पर अपने विचार रखे हैं। उनका कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि आपको हर बार नए बदलाव के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेना पड़े। इसके बजाय लोगों को अपनी सोच विकसित करने की कोशिश की जानी चाहिए, जिससे कि आप अपने अंदर नयापन महसूस करें, और उन्होंने खुद के साथ यही किया है।

इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब शमा ने जनवरी में हैशटैग 10 ईयर चैलेंज के दौरान अपनी 10 साल पुरानी और हालिया तस्वीर साझा की। तब से ही उन्हें मीडिया पर आलोचना और ट्रोल का सामना करना पड़ता है। इस बारे में शमा ने कहा, "सबसे पहले तो मुझे ये आरोप ही समझ नहीं आए। दोषी? मैं कोई अपराधी नहीं हूं, न ही मैंने कुछ गलत किया है। वे भी इस बात को लेकर दृढ़ नहीं हैं कि मैंने ऐसा कुछ किया है। मुझे नहीं लगता कि इस पर समझाने या बोलने की आवश्यकता है। यह मेरी जिंदगी है। मैं जो चाहती हूं, वो कर सकती हूं। दूसरी बात, आपको पता नहीं है कि मुझे किस चीज से गुजरना पड़ा है।"

साल 2004 में उन्हें टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है, से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। सीरियल में उन्होंने पूजा का किरदार निभाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन