1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे पर्दे को लेकर शमा सिकंदर ने कह डाली ये बड़ी बात, इसलिए बना ली दूरियां

छोटे पर्दे को लेकर शमा सिकंदर ने कह डाली ये बड़ी बात, इसलिए बना ली दूरियां

 Published : May 23, 2018 06:41 am IST,  Updated : May 23, 2018 06:41 am IST

दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वालीं अभिनेत्री शमा सिंकदर ने टीवी से दूरी बनाकर अब बड़े पर्दे की ओर ही रुख कर लिया है। शमां उनके चाहने वालों के बीच 'ये मेरी लाइफ है' की पूजा के रूप में हमेशा की याद किया जाता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर शमा सिकंदर जानबूझकर टीवी से दूर हो गई हैं।

Shama- India TV Hindi
Shama

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वालीं अभिनेत्री शमा सिंकदर ने टीवी से दूरी बनाकर अब बड़े पर्दे की ओर ही रुख कर लिया है। शमां उनके चाहने वालों के बीच 'ये मेरी लाइफ है' की पूजा के रूप में हमेशा की याद किया जाता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर शमा सिकंदर जानबूझकर टीवी से दूर हो गई हैं। उनका कहना है कि छोटा पर्दा अतीत में फंसा है। शमा इससे पहले वर्ष 2014 में 'बाल वीर' में भयंकर परी के रूप में नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने वर्ष 2016 में वापसी के लिए 'सेक्साहोलिक' के साथ डिजिटल माध्यम को चुना।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह जानबूझकर टीवी से दूर हैं, शमा ने बताया, "इस समय, हां। ईमानदारी से मुझे टीवी में कुछ भी दिलचस्प नजर नहीं आया।" वापसी के बाद से, शमा ने ज्यादातर वेब-सीरीज और 'माया' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 'अब दिल की सुन' में नजर आएंगी।

यह 7 लघु फिल्मों की श्रृंखला है। प्रत्येक फिल्म पांच से 14 मिनट लंबी है और ऐसी समस्याओं के बारे में बात करती है जो नई पीढ़ी को मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद या बाईपोलर डिसऑर्डर की ओर धकेल रही हैं। शमा का कहना है कि बड़े पर्दे और वेब पर ज्यादा स्वतंत्रता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन