1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की पसंदीदा शम्मी आंटी के निधन से शोक में सिनेमा जगत, अमिताभ बच्चन ने जताया खेद

बॉलीवुड की पसंदीदा शम्मी आंटी के निधन से शोक में सिनेमा जगत, अमिताभ बच्चन ने जताया खेद

 Published : Mar 06, 2018 11:41 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 12:15 pm IST

शम्मी का वास्तविक नाम नरगिस था। वह पारसी थीं और दिग्गज बॉलीवुड फिल्मकार दिवंगत सुल्तान अहमद की पूर्व पत्नी थीं।

शम्मी- India TV Hindi
शम्मी Image Source : PTI

मुंबई: करीब छह दशकों तक बॉलीवुड में अभिनय करने वाली दिग्गज चरित्र अभिनेत्री शम्मी रबादी का यहां सोमवार देर शाम निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 87 साल की थी।

बॉलीवुड हस्ती अशोक शेखर के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने जुहू सर्कल स्थित घर में अंतिम सांस ली। शेखर ने बताया कि ओशिवारा कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

​शम्मी के निधन से बॉलीवुड हस्तियां काफी दुख में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

शम्मी का वास्तविक नाम नरगिस था। वह पारसी थीं और दिग्गज बॉलीवुड फिल्मकार दिवंगत सुल्तान अहमद की पूर्व पत्नी थीं। वह आंटी, नानी, परिवार की बुजुर्ग महिला के किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन