1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किरण खेर संग शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर अनुपम खेर बोले - इनमें छिपे हैं जिंदगी के कई रंग

किरण खेर संग शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर अनुपम खेर बोले - इनमें छिपे हैं जिंदगी के कई रंग

 Published : Aug 26, 2021 10:36 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 10:38 am IST

अनुपम ने अपनी शुरुआती दिनों की तस्वीर को शेयर कर उस पल को याद किया जिस दौरान वह किरण खेर के साथ जन्म-जन्म के इस अटूट बंधन में बंधे थे।

Anupam Kher- India TV Hindi
किरण राव संग शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर अनुपम खेर बोले - इनमें छिपे हैं जिंदगी के कई रंग Image Source : INSTAGRAM/ANUPAM KHER

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्यारी पत्नी किरण खेर के साथ खुद की कुछ अनमोल तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर कर अभिनेता अपनी शादी की 36वीं सलागिरह का जश्न मनाया है। 

यहां देखें उनकी पोस्ट:

अनुपम ने अपनी शुरुआती दिनों की तस्वीर को शेयर कर उस पल को याद किया जिस दौरान वह किरण खेर के साथ जन्म-जन्म के इस अटूट बंधन में बंधे थे। अभिनेता ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं, थ्रोबैक तस्वीरों के साथ अनुपम ने लिखा, ''शादी की 36वीं सालगिरह  मुबारक हो डियर किरन। हंसी, आंसू, तर्क, साझा करना, दोस्ती, प्यार और एकजुटता की सभी संभावित भावनाओं के साथ यह एक लंबी यात्रा रही है! इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में रंगों के सभी शेड्स हैं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना!''

अभिनेत्री से राजनेता बनी किरण खेर को इस साल की शुरुआत में कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह अब इस बीमारी से काफी उबर चुकी हैं। अनुपम ने पत्नी के  हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए एक न्यूज पोर्टल को बताया था कि अपने आस-पास के लोगों का समर्थन करना एक स्वाभाविक घटना है और वह यही कर रही हैं। उनके अनुसार, डॉक्टर अपना बेहतर काम कर रहे हैं और इसे लेकर वे काफी सकारात्मक और आशावादी हैं। अभिनेता डॉक्टरों की प्रतिभा में विश्वास कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि किरण जल्दी ठीक हो जाएं हैं। 

हाल ही में, वह अपने बेटे सिकंदर खेर के इंस्टाग्राम वीडियो में किरण खेर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन