1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे का हुआ एक्सीडेंट, लॉकडाउन में आधी रात में निकली थीं बाहर

साउथ एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे का हुआ एक्सीडेंट, लॉकडाउन में आधी रात में निकली थीं बाहर

 Published : Apr 05, 2020 06:33 am IST,  Updated : Apr 05, 2020 06:33 am IST

शर्मिल मांडरे साउथ की एक्ट्रेस हैं। वो कन्नड़ बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आ चुकी हैं। 

sharmiela mandre accident- India TV Hindi
फोटो क्रेडिट: शर्मिला मांडरे इंस्टाग्राम अकाउंट

साउथ एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे बेंगलुरु में आज तड़के सुबह तीन बजे हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि उनकी कार वसंतनगर में अंडरब्रिज पर एक पिलर से टकरा गई। उनके साथ गाड़ी में एक दोस्त भी था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।

पुलिस को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वो जांच में जुट गई। खबरों के मुताबिक, शर्मिला मांडरे के पास लॉकडाउन का पास भी नहीं था, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल करके ही आधिकारिक बयान देगी। हालांकि ये माना जा रहा है कि वे देर रात घूमने निकले होंगे और फिर हादसा हो गया। 

शर्मिल मांडरे साउथ की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वो कन्नड़ बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन