1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहनाज गिल को 'मुझसे शादी करोगे' का पछतावा, कहा- जीत सकती थी बिग बॉस लेकिन...

शहनाज गिल को 'मुझसे शादी करोगे' का पछतावा, कहा- जीत सकती थी बिग बॉस लेकिन...

 Published : Apr 22, 2020 03:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:54 pm IST

शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं, जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसी शो में रहते हुए उन्होंने स्वयंवर शो साइन किया था।

Shehnaaz Gill - India TV Hindi
शहनाज गिल ने 'मुझसे शादी करोगे' शो को लेकर किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM

'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल को पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से पहचान मिली। भले ही उन्होंने शो नहीं जीता, लेकिन अपनी क्यूटनेस से सभी दिल जरूर जीत लिया। सिद्धार्थ संग उनकी जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई कि फैंस उन्हें #SidNaaz बुलाने लगे। 8/

शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने जब मुझसे शादी करोगे का प्रोमो देखा, तभी महसूस किया कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। अब मुझे लगता है कि अगर मैं स्वयंवर शो साइन नहीं करती तो बिग बॉस जीतने का मौका ज्यादा होता या फिर फर्स्ट रनरअप आती। मैंने नए शो की वजह से उन लोगों को खो दिया, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया था।'

'मुझसे शादी करोगे' शो को लेकर शहनाज ने कहा, 'मैं ज्यादा सोचती नहीं हूं। जो मन में आता है, वो कर देती हूं। मुझे शो की ज्यादा डिटेल्स पता नहीं थी, इसलिए अब मुझे लगता है कि कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले उसमें लिखे हर शब्द को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए।'

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने विनर का खिताब जीता था, जबकि आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप आए थे। शहनाज तीसरे नंबर पर थीं। वहीं, रश्मि देसाई को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। आरती सिंह टॉप 5 तक पहुंची थीं और पारस छाबड़ा ने मनी बैग लेकर शो से क्विट कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन