1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामले में CBI जांच से खुश शेखर सुमन ने किया ट्वीट, 'ऐसे होता है काम'

सुशांत मामले में CBI जांच से खुश शेखर सुमन ने किया ट्वीट, 'ऐसे होता है काम'

 Published : Aug 22, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 01:40 pm IST

सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचते ही फुल एक्शन में नज़र आ रही है। एक तरफ लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है तो दूसरी तरफ दस्तावेजों की जांच चल रही है।

shekhar suman happy with cbi investigation- India TV Hindi
सुशांत मामले में CBI जांच से खुश हैं शेखर सुमन  Image Source : INSTGARAM: @IANSLIFE_IN/_STAR_GAZER1189

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच में जुट गई है। टीम मुंबई पहुंचते ही फुल एक्शन में नज़र आ रही है। एक तरफ लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है तो दूसरी तरफ दस्तावेजों की जांच चल रही है। केस में इस तरह से जांच होता देख अभिनेता शेखर सुमन बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि ऐसे काम होता है। 

शेखर सुमन ने ट्वीट किया, "सीबीआई पूरी ताकत से कार्रवाई में जुट गई है और तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस तरह से काम होना चाहिए। ईश्वर उन्हें जितनी जल्दी हो सके सच्चाई की तह तक जाने के लिए शक्ति और दृष्टि दें।"

सुशांत केस: जांच के लिए एम्स ने बनाई 5 फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, शरीर पर लगे चोट की स्टडी करेंगे डॉक्टर्स

इससे पहले भी शेखर सुमन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था "सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच का सुप्रीम कोर्ट का आदेश एक सच्चाई का समर्थन है।" अभिनेता का मानना है कि इस मामले की जांच सीबीआई को अच्छी तरह से करना चाहिए।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन