1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिबानी दांडेकर ने की फरहान अख्तर की सराहना

शिबानी दांडेकर ने की फरहान अख्तर की सराहना

 Published : Jul 26, 2020 08:49 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 08:49 pm IST

शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर की सराहना करते हुए पोस्ट शेयर किया है। साथ ही फरहान की तस्वीर भी शेयर की है।

farhan akhtar and shibani dandekar- India TV Hindi
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर Image Source : INSTAGRAM/SHIBANIDANDEKAR

लोकप्रिय वीजे शिबानी दांडेकर ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर की बुद्धिमान, क्रिएटिव और कलात्मक जैसे शब्दों के साथ सराहना की है। शिबानी ने रविवार को अपने फॉलोवर्स के साथ इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया था।

जब एक यूजर ने उनसे अभिनेता और निर्देशक के रूप में फरहान के बारे में अपने विचार साझा करने के बारे में पूछा तो शिबानी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाई।

शिबानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं जिन्हें जानती हूं, वह सचमुच मैं सबसे अधिक कलात्मक, बुद्धिमान, क्रिएटिव व्यक्ति हैं! लेखक, निर्देशक, अभिनेता, निर्माता मैं तय नहीं कर सकती .. स्किल लेवल और नजरिया से परे है! क्या दिमाग पाया है।"

shibani dandekar instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SHIBANIDANDEKARशिबानी दांडेकर इंस्टाग्राम स्टोरी

इसके साथ ही अभिनेत्री ने फरहान की एक तस्वीर पोस्ट की।

फरहान और शिबानी ने कुछ साल पहले डेटिंग शुरू की थी। फरहान की शादी पहले अधुना भबानी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां अकीरा और शाक्या हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन