1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे स्पेशल: 'बिग ब्रदर' शो जीतने से 'यूपी बिहार लूटने' तक, ऐसा रहा शिल्पा शेट्टी का दिलचस्प सफर

बर्थडे स्पेशल: 'बिग ब्रदर' शो जीतने से 'यूपी बिहार लूटने' तक, ऐसा रहा शिल्पा शेट्टी का दिलचस्प सफर

 Published : Jun 08, 2020 07:05 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:29 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने 1993 में बाजीगर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बर्थडे स्पेशल: 'बिग ब्रदर' शो जीतने से 'यूपी बिहार लूटने' तक, ऐसा रहा शिल्पा शेट्टी का दिलचस्प सफर, - India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी 8 जून को 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं Image Source : INSTAGRAM: @THESHILPASHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वो ना सिर्फ बेहतरीन अदाकार और मॉडल हैं, बल्कि बिजनेसवुमेन भी हैं। उन्होंने थ्रिलर मूवी बाजीगर (1993) से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने हिट मूवीज के साथ-साथ 'यूपी बिहार लूटने' और 'शटअप एंड बाउंस' जैसे सुपरहिट गानें भी किए हैं। उनके ठुमकों पर फैंस फिदा हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो टीवी की दुनिया में भी सक्रिय रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और लोगों को भी प्रेरित करती हैं। इस खास मौके पर आइये उनकी जर्नी पर एक नज़र डालते हैं...

शिल्पा शेट्टी डेब्यू फिल्म बाजीगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई थीं। इसके बाद वो मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) में लीड रोल में दिखाई दीं, जिसने जबरदस्त सफलता हासिल की। इस मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया था। उन्होंने कई रोमांटिक मूवीज में काम किया है, जिनमें धड़कन, रिश्ते और इंडियन जैसी मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा वो फिर मिलेंगे, दस, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। 

आप की अदालत: शिल्पा शेट्टी ने क्यों शुरू किया योगा? कई सवालों के दिए दिलचस्प जवाब

एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर टीवी की दुनिया में कदम रखा। वो झलक दिखला जा शो को जज कर चुकी हैं। उन्होंने यूके रिएलिटी शो बिग ब्रदर के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया और शो जीतकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का दूसरा सीजन होस्ट किया। वो बतौर जज जरा नचके दिखा, नच बलिए और सुपर डांसर में दिखाई दे चुकी हैं।

शिल्पा साल 2006 से पेटा जैसी संस्था से जुड़ी हुई हैं, जो जानवरों की देखभाल के लिए काम करती है। वो फिटनेस फ्रीक भी हैं और उन्होंने अपना खुद का फिटनेस योगा डीवीडी लॉन्च किया था। वो कई फिटनेस कैंपेंस से भी जुड़ी हुई हैं। वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स टीम की पार्ट-ओनर भी रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया और इसी साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी समिशा की मां भी बनी हैं। 

अब शिल्पा लंबे समय बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वो निकम्मा और हंगामा 2 जैसी मूवीज में दिखाई देंगी। लॉकडाउन से पहले वो निकम्मा की शूटिंग भी कर रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन