1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ गणपति विसर्जन पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ गणपति विसर्जन पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 04, 2019 09:31 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 09:36 am IST

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर लाए गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया है। विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ जमकर डांस किया।

shilpa shetty dance video- India TV Hindi
shilpa shetty dance video Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा पधारे थे। शिल्पा ने अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया था। स्वागत के साथ विसर्जन के दौरान भी शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से बप्पा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विहान के साथ जमकर नाचीं। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- इन्हें अलविदा कहना हमेशा बहुत मुश्किल होता है। हमारे गन्नु राजा जा रहे हैं और हम उन्हें इस वादे के साथ अलविदा कह रहे हैं कि गणपति बप्पा अगले साल जरुर आएंगे। मोरया! पुडचया वर्षी लवकर या।

गणेश चतुर्थी के दिन शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार पीले रंग के कपड़ो में नजर आया था।

गणपति बप्पा की फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- मेरे गन्नू राजा वापिस आ गए हैं। यह विध्नहर्ता हैं। गणेश चतुर्थी पर वह हमे आशीर्वाद दें। मैं आध्यात्मिक हूं और सारे त्यौहार मनाती हूं। इसके साथ ही मैं अपनी धरती माता के प्रति भी जिम्मेदार हूं और हम हमेशा गणपति बप्पा की ईकोफ्रेंडली मूर्ति लाते हैं। गणपति बप्पा मोरया।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 5: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन