1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की बेटी ढेर सारी खुशियां लेकर आई है : शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बेटी ढेर सारी खुशियां लेकर आई है : शमिता शेट्टी

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 01:01 pm IST

शमिता शेट्टी आजकल बेहद खुश हैं और इसके पीछे की वजह हाल ही में उनके घर आईं नन्हीं मेहमान हैं।

shilpa shetty and shamita shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

अभिनेत्री शमिता शेट्टी आजकल बेहद खुश हैं और इसके पीछे की वजह हाल ही में उनके घर आईं नन्हीं मेहमान हैं। शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी अभी कुछ ही दिनों पहले सरोगेसी की मदद से दोबारा मां बनीं।

शमिता ने इस बारे में कहा, "मैं दोबारा मासी बनने के चलते बेहद उत्साहित हूं। समीशा खुशियों का खजाना है, वह परिवार में ढेर सारी खुशियां लेकर आई है। शिल्पा को हमेशा से ही एक बेटी की चाह थी। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।"

पिछले हफ्ते महाशिवरात्रि के मौके पर शिल्पा ने ऐलान किया कि सरोगेसी की मदद से वह और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है। बच्ची का नाम उन्होंने समीशा रखा है। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है।

वियान का जन्म मई, 2012 में हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन