1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine’s Day के मौके पर शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को दिया खास संदेश

Valentine’s Day के मौके पर शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को दिया खास संदेश

 Published : Feb 14, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 06:54 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर पति राज कुंद्रा को खास अंदाज में यह दिन विश किया है।उन्होंने राज कुंद्रा के लिए एक प्यारा सा संदेश शेयर किया है और कहा है कि वह हर रोज उनके वेलेंटाइन हैं...

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: हमारी बॉलीवुड हस्तियां किसी भी उत्सव के मौके पर कभी पीछे नहीं रहती हैं। आज वेलेंटाइन्स डे का दिन भी युवाओं के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं है। इस खास दिन पर जहां लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं, वहीं हमारे फिल्मी सितारे भी आज के दिन अपने पार्टनर के लिए प्यार ज़ाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर पति राज कुंद्रा को खास अंदाज में यह दिन विश किया है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने राज कुंद्रा के लिए एक प्यारा सा संदेश शेयर किया है और कहा है कि वह हर रोज उनके वेलेंटाइन हैं। शिल्पा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए राज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वह राज के बिना रहने के बारे में सोचकर भी डर जाती हैं।

शिल्पा ने तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "राज कुंद्रा आपके बगैर जिन्दगी कैसी होगी, यह सोचकर ही डर जाती हूं। यह दिन अन्य दिनों से अलग नहीं है.. वेलेंटाइन डे मुबारक हो..आप मेरे जीवन का प्यार, मेरे पति हैं।"

शिल्पा ने वर्ष 2009 में राज कुन्द्रा संग शादी की थी। इन दोनों का एक प्यारा सा बेटा विआन भी है। लेकिन शादी के बाद से शिल्पा ने बॉलीवुड से किनारा करना शुरु कर दिया है। हालांकि वह छोटे पर्दे पर काफी सक्रीय हो गई है। शिल्पा पिछली बार बच्चों पर आधारित डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' की निर्णायक के रूप में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन