1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी दुनिया के टॉप 50 टिकटॉकर्स में हुईं शामिल, देखिये एक्ट्रेस के मजेदार टिकटॉक वीडियोज

शिल्पा शेट्टी दुनिया के टॉप 50 टिकटॉकर्स में हुईं शामिल, देखिये एक्ट्रेस के मजेदार टिकटॉक वीडियोज

 Published : May 15, 2020 10:29 pm IST,  Updated : May 16, 2020 02:29 pm IST

शिल्पा शेट्टी के साथ ही हॉलीवुड से द रॉक, विल स्मिथ और सेलेना गोमेज भी दुनिया के टॉप 50 टिकटॉकर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM SHILPA SHETTY

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मजेदार और सैसी वीडियो के साथ टिकटॉक की दुनिया में टॉप 50 में अपनी जगह बना ली है। इस कठिन समय में आनंद और खुशी बिखेरते हुए शिल्पा ने टिकटॉक पर अपने 1.73 करोड़ फॉलोवर्स बना लिए हैं। दुनियाभर में शिल्पा का टिकटॉक अकाउंट टॉप 50 में शामिल हो गया है। उनके साथ ही हॉलीवुड हस्ती द रॉक 2.42 करोड़ के साथ, विल स्मिथ 2.31 करोड़ फॉलोवर्स के साथ और सेलेना गोमेज 1.84 करोड़ फॉलोवर्स के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं।

इस बारे में शिल्पा ने कहा, हम सभी एक असामान्य और अजीब स्थिति में हैं। यह चीज मुझे परेशान करती है कि वायरस के अलावा अन्य बहुत कम ऐसा है जो पॉजिटिव है! इस संकट के बीच में एक राहत के तौर पर मैंने इन वीडियो के साथ खुद का मनोरंजन करने का फैसला किया और यहां तक कि अपने पति को भी इसमें शामिल किया और उन्हें बलि का बकरा बनाया, क्योंकि वह एकमात्र अभिनेता थे, जो मुझे इस लॉकडाउन में मिले।

देखिए अभिनेत्री  मज़ेदार टिकटोक वीडियो-

(आईएएनइस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन