1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के अंदाज में ये कोई अभिनेता नहीं बल्कि अभिनेत्री हैं, क्या आप पहचान पाए इन्हें?

अमिताभ बच्चन के अंदाज में ये कोई अभिनेता नहीं बल्कि अभिनेत्री हैं, क्या आप पहचान पाए इन्हें?

 Published : Sep 28, 2017 07:37 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 07:37 am IST

अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिलों में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई बना ली है, जिसे शायद कभी कोई और पूरा नहीं कर सकता। उनकी एक्टिंग ने तो सभी को दीवाना बनाया ही है साथ ही उनके व्यक्तित्व का भी कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता। हालांकि...

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिलों में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई बना ली है, जिसे शायद कभी कोई और पूरा नहीं कर सकता। उनकी एक्टिंग ने तो सभी को दीवाना बनाया ही है साथ ही उनके व्यक्तित्व का भी कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता। हालांकि उनके जैसा दिखने के लिए लोग काफी कुछ करने की कोशिश करते हैं, हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़ी एक और हस्ती ने अमिताभ बच्चन का लुक कॉपी करने की कोशिश की है। बता दें कि यह कोई अभिनेता नहीं बल्कि अभिनेत्री हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को फिल्मकार फराह खान के टेलीविजन शो 'लिप सिंग बैटल' में अमिताभ बच्चन के किरदार में देखा जाएगा। शिल्पा ने कहा कि उनके लिए अमिताभ का किरदार निभाना जीवन का सबसे मुश्किल काम है।

शिल्पा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें अमिताभ के 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने में अमिताभ के अंदाज में देखा जा रहा है। अभिनेत्री ने इस फोटो के साथ शेयर एक संदेश में कहा, "अमिताभ जैसे दिग्गज का किरदार निभाने के लिए मुझे नहीं पता कि मैंने इतनी हिम्मत कहां से जुटाई। बहुत दबाव था। फराह ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। 'लिप सिंग बैटल।" शिल्पा ने कहा, "मैं पूरी तरह से इस किरदार में घुस गई। अमिताभ जी के लिए यह मेरा प्यार है। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल काम है।"

टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' पर प्रसारित होने वाला शो 'लिप सिंग बैटल' एक अंतर्राष्ट्रीय शो 'लिप सिंक बैटल' का भारतीय संस्करण है। इस शो में न केवल बॉलीवुड, बल्कि टेलीविजन और खेल जगत की बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। गौरतलब है कि शिल्पा को जल्द ही ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ में जज के तौर पर देखा जाएगा। (रणवीर सिंह ने ‘83’ को बताया महान क्रिकेट कहानी से ज्यादा बढ़कर)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन