1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने बेटे विआन के 8वें जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट, लिखा-तुम मेरे सबसे अच्छे बेटे हो

शिल्पा शेट्टी ने बेटे विआन के 8वें जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट, लिखा-तुम मेरे सबसे अच्छे बेटे हो

 Published : May 21, 2020 06:24 pm IST,  Updated : May 21, 2020 06:27 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने बेटे विआन के आठवें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

Shilpa shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और बेटा विआन Image Source : INSTAGRAM/RAJ KUNDRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए, वर्कआउट और कुकिंग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा का बेटा विआन राज गुरुवार को 8 साल का हो गया है। बेटे के आठवें जन्मदिन पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

शिल्पा शेट्टी ने विआन की एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके बचपन से लेकर अब तक मां और पिता के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरे प्यारे विआन-राज तुम्हे आठवें जन्मदिन की बधाई।तुम्हें जब भी मेरी जरूरत होगी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी. तुम्हें प्यार करना कभी नहीं छोड़ूगी, तुम पर हमेशा विश्वास करूंगी. तुम मेरे सबसे अच्छे बेटे हो, तुम मेरे गर्व हो।

पिता राज कुंद्रा ने भी बेटे विआन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने विआन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी मेरे दिलों की धड़कन बेटे को जन्मदिन की बधाई. इतने प्यारे बेटे के लिए भगवान का शुक्रिया. वियान राज कुंद्रा मुझे तुम पर गर्व है।

शिल्पा के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके विआन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर ने भी विआन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी का बेटा विआन भी अपनी मां की तरह फिटनेस फ्रिक है। वह बैक फ्लिप के साथ कई करतब दिखाते रहते हैं। इसके साथ ही वह अपनी मां के साथ कुकिंग भी करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन