1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की तरह बेटे वियान भी हैं फिटनेस फ्रीक, बैकफ्लिप करते वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी की तरह बेटे वियान भी हैं फिटनेस फ्रीक, बैकफ्लिप करते वीडियो हुआ वायरल

 Published : May 18, 2020 04:47 pm IST,  Updated : May 18, 2020 04:47 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वियान भी एक्सरसाइज में दिलचस्पी लेता है।

shilpa shetty song- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने किया बैकफ्लिप Image Source : INSTAGRAM: @THESHILPASHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सक्रिय रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान वो पूरे परिवार के साथ योगा करती दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे वियान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां की तरह ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देते नज़र आ रहे हैं। उनका बैक फ्लिप वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी इमोशनल होकर कैप्शन में लिखा है, 'माता-पिता जो कुछ भी करते हैं, बच्चे हमेशा उनका अनुकरण करते हैं। हमें योगा और एक्सरसाइज करते देख, वियान ने भी अपनी सेहत और फिटनेस में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। बच्चों में बहुत अधिक ऊर्जा होती है और इसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण होता है।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'उसे जिमनास्टिक बहुत पसंद है, इसलिए मैंने उसका दाखिला कराया, लेकिन इसके लिए प्रैक्टिस की बहुत जरूरत है, वर्ना इसका नतीजा बुरा हो सकता है। इसलिए प्रैक्टिस करते रहिए.. एक्टिव और मजबूत रहिए। अगर आपके बच्चे कुछ करना चाहते हैं तो उन्हें अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि यही आपको संपूर्ण बनाता है। इससे अच्छी भूख और नींद भी आती है। हाहाहा घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।'

बता दें कि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने योगा और एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले वो पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ में एक्सरसाइज करना अच्छा होता है और बच्चे भी बिजी रहते हैं।

फिल्मों की बात करें तो वो 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' से लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन