1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोटबंदी से परेशान शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे संग पहुंचीं बैंक

नोटबंदी से परेशान शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे संग पहुंचीं बैंक

 Published : Nov 15, 2016 03:26 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 03:26 pm IST

नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में 1000 और 500 रूपए के पुराने नोट बंद हो जाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे अमीरों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन...

shilpa- India TV Hindi
shilpa

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में 1000 और 500 रूपए के पुराने नोट बंद हो जाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसके वाबजूद भी ज्यादातर लोग मोदी के इस फैसले से खुश हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे अमीरों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारे बॉलीवुड सितारों को भी पैसों के कारण हो रही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड सितारे मोदी के इस हैसले का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई में स्थित एक बैंक के बाहर देखा गया।

इसे भी पढ़े:- Note Ban: मोदी के फैसले पर प्रकाश झा ने कही ये बात

वहां मौजुद कुछ फोटोग्राफर्स ने बैंक से बाहर आते हुए उनकी तस्वीरें क्लिक कर लीं। इन तस्वीरों में इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वैसे सिर्फ शिल्पा को ही नहीं बाकी फिल्मी हस्तियों को भी नोटबंदी से हो रही परेशानियों से जूझना पड़ा रहा है। पिछले दिनों बिपाशा बसु ने भी ट्वीट कर कहा था कि, उन्हें अंडे खरीदने के लिए भी अपने दोस्त से पैसे उधार लेने पड़े हैं।

शिल्पा शेट्टी इन दिनों रियलिटी डांस शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ अनुराग कश्यप और गीता कपूर भी बतौर जज दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन