1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की ये मेटालिक साड़ी करेगी ठंड से बचाव, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

शिल्पा शेट्टी की ये मेटालिक साड़ी करेगी ठंड से बचाव, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

 Published : Jan 16, 2018 10:35 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 10:35 am IST

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा के फैशन और उनके स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा बनी रहती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को प्रभावित करती रहती हैं।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
Shilpa Shetty

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा के फैशन और उनके स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा बनी रहती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इन तस्वीरों में वह मेटालिक साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस साड़ी में खास बात है कि ठंड से बचने का यह एक बेहतरीन उपाय है। शिल्पा ने ट्राउजर साड़ी के साथ बेल्ट या फ्यूजन कॉम्बो किया है।

फैशन डिजाइन किरण उत्तम घोष द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि शिल्पा की इस लग्जरी मेटालिक साड़ी की कीमत 40 हजार रुपए हैं। शिल्पा के इस लुक को मोहित राय ने तैयार किया है, जबकि ज्वेलरी के लिए रेनू ओबेरॉय को क्रेडिट दिया गया है। शिल्पा ने अपनी यह तस्वीरें शेयर करते हुए इन सभी लोगों क्रेडिट भी दिया है।

शिल्पा शेट्टी ने पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में दूरिया बना ली हैं। हालांकि उन्हें कई अवार्ड फंक्शन और इवेंट शोज के दौरान देखा जाता है। फिलहाल कुछ समय से शिल्पा को छोटे पर्दे पर जज के तौर पर देखा जा रहा है।

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन