1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की शूटिंग शुरू

दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की शूटिंग शुरू

 Published : Jan 06, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 09:01 pm IST

दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख की फैमिली कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की शूटिंग शुरू हो गई।

'सूरज पे मंगल भारी' की...- India TV Hindi
'सूरज पे मंगल भारी' की शूटिंग शुरू Image Source :

अभिनेता दिलजीत दोसांझमनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख की फैमिली कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की शूटिंग शुरू हो गई। यह पहली बार है जब ये तीनों सितारे साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशक अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।  इस मौके पर प्रोडक्शन कंपनी ज़ी स्टूडियोज ने क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की और लिखा- शुरू हो गयी है Shooting, अब पड़ेगा Sura jPe Mangal Bhari!

निर्देशक अभिषेक शर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "'सूरज पे मंगल भारी' एक अनोखी पारिवारिक कॉमेडी है, जो अपने ताजा तरीन और मजबूत किरदारों के दम पर हास्य पैदा करती है। इसकी पृष्ठभूमि में 1990 के दशक की मासूमियत व सादगी है, जब सोशल मीडिया या मोबाइल फोन नहीं होते थे।"

शर्मा ने कहा कि दिलजीत, मनोज, फातिमा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ उन्हें उम्मीद है कि वह पारिवारिक दर्शकों के लिए एक शानदार कहानी ले आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इन-हाउस प्रोडक्शन जी स्टूडियोज के साथ जुड़ने पर गर्व है।

वहीं, जी स्टूडियोज के सीईओ शरीक पटेल ने कहा कि यह शानदार कलाकारों के साथ एक अनोखी कहानी है। हम अभिषेक शर्मा के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन