1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉरर कॉमेडी में श्रद्धा और राजकुमार राव पहली बार पर्दे पर साथ आएंगे नजर

हॉरर कॉमेडी में श्रद्धा और राजकुमार राव पहली बार पर्दे पर साथ आएंगे नजर

 Published : Dec 06, 2017 11:25 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 11:25 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी एक अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि यह उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म हैं। इसमें वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब श्रद्धा और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे..

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी एक अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि यह उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म हैं। इसमें वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब श्रद्धा और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म की पटकथा राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने लिखी है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की कंपनी मैडडॉक फिल्म्स कर रही है। हालांकि अब तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं हुआ है।

2013 में आई जोम्बी कॉमेडी ‘गो गोवा गॉन’ फिल्म के बाद राज, डीके और विजन एक बार फिर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। बता दें कि ‘गो गोवा गॉन’ में अभिनेता सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के निर्देशक के नाम पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

मैडडॉक फिल्म्स ने एक बयान में बताया, ‘‘मुख्य अभिनेत्री के रूप में श्रद्धा कपूर को फिल्म में लिया गया है। श्रद्धा छोटे शहर की एक लड़की की भूमिका में होंगी और उनका चरित्र रहस्यात्मक होगा। यह एक दिलचस्प भूमिका है और यह एक ऐसी भूमिका है जो अभिनेत्री ने अभी तक नहीं की होगी। उन्हें पटकथा पसंद आई और पिछले सप्ताह उन्होंने अपनी सहमति दे दी।’’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन