1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए खुद को भाग्यशाली मानती हैं श्रद्धा कपूर

...तो इसलिए खुद को भाग्यशाली मानती हैं श्रद्धा कपूर

 Published : Jan 31, 2017 04:39 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 04:57 pm IST

श्रद्धा कपूर को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘ओके जानू’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। श्रद्धा का कहना है...

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘ओके जानू’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। श्रद्धा का कहना है कि हिंदी सिनेमा में उतार-चढ़ाव के बीच उनकी टीम ही उनकी रीढ़ है। श्रद्धा ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि हाल की कुछ फिल्मों की असफलता के बाद उन्होंने प्रबंधकों की टीम बदलने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्में अच्छा कर रही हैं। जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है। इन सबके बीच मैं सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए भाग्यशाली हूं। यह मेरी रीढ़ है और मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं, जो शब्दों में बयां नहीं कर सकते ।

"फिल्म ‘ओके जानू’ से पहले श्रद्धा को ‘रॉक ऑन 2’ में अभिनय करते हुए देखे गया था। लेकिन उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई। फिलहाल, श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रैंड' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' में भी नजर आने वाली हैं। वैसे लगातार पिछली दो फ्लॉप के बाद श्रद्धा के फैंस को अब उनकी इन फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन