1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 09, 2026 08:33 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 08:45 am IST

देश भर के कई राज्यों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज बारिश के आसार हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

देशभर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह कम दबाव का क्षेत्र और अलग-अलग इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। ऐसे में लोगों को पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है। समुद्र में भी तेज लहरें उठने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को खराब मौसम में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में 9 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर, मिर्जापुर, देवरिया, शाहजहांपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बलरामपुर, बहराइच, वाराणसी, रामपुर, सोनभद्र और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार और राजस्थान में भी अलर्ट

बिहार में पटना, गया, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है।

राजस्थान में जयपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में ज्यादा खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और चमोली समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और किन्नौर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के सत्य निकेतन में MCD का बड़ा एक्शन, आज से तोड़ी जाएंगी 51 में से 27 जर्जर इमारतें

दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की नकदी और ज्वेलरी की चोरी, ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।