1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने कोरोना को दिया 'स्त्री' का टच, कहा- ओ कोरोना कभी मत आना

श्रद्धा कपूर ने कोरोना को दिया 'स्त्री' का टच, कहा- ओ कोरोना कभी मत आना

 Published : Apr 14, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 03:56 pm IST

श्रद्धा कपूर ने 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और नोरा फतेही अहम भूमिकाओं में थे।

श्रद्धा कपूर - India TV Hindi
श्रद्धा कपूर ने कोरोना को दिया 'स्त्री' का टच

मुंबई: देकोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर के लोगों को डराकर रखा है, ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक भारत में लॉकडाउन बढञा दिया है। पहले ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक था। ऐसे मे हर कोई लोगों को जागरूक कर रहा है। चाहे वो बॉलीवुड सितारे हों या फिर कोई डॉक्टर या फिर पुलिस। जहां सड़कों पर पुलिस गाना गाकर या फिर डंडे बरसाकर लोगों को अंदर रखने की कोशिश कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी वो लोगों को जागरूक कर रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक ऐसा ही एक पोस्ट किया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का डायलॉग 'ओ स्त्री कल आना' को मुंबई पुलिस ने ट्विटस्ट दिया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट करते हुए लिखा है- ओ कोरोना कभी मत आना।

स्त्री फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मुंबई पुलिस के पोस्ट को रीपोस्ट किया है और लिखा है- बिल्कुल सही।

श्रद्धा कपूर पहले भी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धुलने का सही तरीका समझाया था। साथ ही लोगों से घर पर रहने की गुजारिश भी की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार वरुण धवन और नोरा फतेही के साथ रेमो डिसूजा की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर खास धमाल नहीं मचा पाई थी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन