1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए श्रद्धा कपूर को पसंद है छोटे शहर की भूमिका निभाना

तो इसलिए श्रद्धा कपूर को पसंद है छोटे शहर की भूमिका निभाना

 Published : Mar 26, 2018 10:49 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 10:49 am IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्हें 'स्ट्री' में भी दिखाई देने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्में छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर निर्मित हैं। वहीं श्रद्धा का कहना है कि...

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्हें 'स्ट्री' में भी दिखाई देने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्में छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर निर्मित हैं। वहीं श्रद्धा का कहना है कि छोटे शहर से भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। गौरतलब है कि अभिनेत्री का उत्तराखंड के टिहरी और मध्य प्रदेश के चंदेरी जैसे छोटे शहरों में शूटिंग शेड्यूल चल रहा है। श्रद्धा ने कहा, "यह सचमुच सौभाग्य की बात है कि ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जो छोटे शहर से हैं। ये देश का दिल हैं। इसमें बहुत कुछ सीखने और इसमें ढलने का मौका मिला।"

अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, जब इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया गया, तो श्रद्धा किरदार में पूरी तरह समा गईं, इसलिए वह उन स्थानों पर जाकर रहीं और स्थानीय भाषा सीखी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों के बारे में जानने के अवसर का आनंद ले रही हैं।

बता दें कि इन दोनों फिल्मों के अलावा श्रद्धा को ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास के साथ भी फिल्म ‘साहो’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार प्रभास के साथ दिखाई देने वाली हैं। वहीं फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन