1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: श्रद्धा कपूर ने 'छिछोरे' की शूटिंग की खत्म, शेयर किया ये प्यारा सा मैसेज

Photos: श्रद्धा कपूर ने 'छिछोरे' की शूटिंग की खत्म, शेयर किया ये प्यारा सा मैसेज

 Published : Apr 08, 2019 09:55 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:55 am IST

श्रद्धा कपूर- सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग खत्म करने के साथ ही श्रद्धा ने अपनी सोशल मीडिया पेज से छिछोरे फिल्म के क्रू मेंबर के नाम संदेश लिखकर फोटो शेयर किया है। श्रद्धा ने लिखा कि- छिछोरे रैप अप.

shradha kapoor- India TV Hindi
shradha kapoor Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: श्रद्धा कपूर- सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग खत्म करने के साथ ही श्रद्धा ने अपनी सोशल मीडिया पेज से छिछोरे फिल्म के क्रू मेंबर के नाम संदेश लिखकर फोटो शेयर किया है। श्रद्धा ने लिखा कि- छिछोरे रैप अप...  इन दिनों श्रद्धा कई फिल्मों से जुड़ी हैं जैसे साहो, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर और भी कई फिल्में हैं। साल 2018 भी श्रद्धा कपूर के लिए बेहद खास रहा। फिल्म स्त्री सुपरहिट साबित हुई।

shradha kapoor
shradha kapoor

 आपको बता दें कि छिछोरे कुछ दोस्तों की कहानी है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में हैं। नितेश तिवारी को एत संजीदा निर्देशक माना जाता है। इससे पहले वो आमिर ख़ान के साथ दंगल जैसी कामयाब फ़िल्म बना चुके हैं। 

बताया जाता है कि गाने में सभी कलाकार उम्र के दो अलग-अलग पड़ावों पर नज़र आएंगे। उनके यंग और ओल्ड लुक गाने की हाइलाइट होंगे, जिसमें तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। छिछोरे इसी साल रिलीज़ होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन