1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘साहो’ के लिए हैदराबाद रवाना हुईं श्रद्धा कपूर, क्रिसमस पर भी रहीं बिजी

‘साहो’ के लिए हैदराबाद रवाना हुईं श्रद्धा कपूर, क्रिसमस पर भी रहीं बिजी

 Published : Dec 26, 2017 07:04 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:04 am IST

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। अब वह अपनी इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए मुंबई नगरी से विदाई लेकर हैदराबाद की ओर रवाना हो गई हैं। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार...

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। अब वह अपनी इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए मुंबई नगरी से विदाई लेकर हैदराबाद की ओर रवाना हो गई हैं। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब श्रद्धा को ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ देखा जाएगा। रामोजी फिल्म स्टूडियो में आज फिल्म के दूसरे शेड्यूल का आगाज हो गया।

प्रवक्ता ने बताया, "इस साल श्रद्धा क्रिसमस पर काम में व्यस्त हैं, वह हैदराबाद में अपनी फिल्म साहो की शूटिंग शुरू करेंगी।" इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि श्रद्धा कपूर के लिए 'साहो' पहली त्रिभाषी फिल्म होगी। अपने पहले शेड्यूल को अक्टूबर में खत्म कर श्रद्धा ने अब एक बार फिर 'साहो' के सेट का रुख कर लिया है।

युवी क्रिएशनस प्रोडक्शन की फिल्म 'साहो' वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म को देश-विदेश में बेहतरीन स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। फिल्म का संगीत शानदार शंकर-एहसान-लॉय ने बनाया है तो वही प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य ने खूबसूरत गानों के बोल लिखे है। 'साहो' अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन