1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के 'मिस्टर लेले' के फर्स्ट लुक पर किया ट्रोल

श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के 'मिस्टर लेले' के फर्स्ट लुक पर किया ट्रोल

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2020 09:18 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 09:18 am IST

श्रद्धा कपूर ने मजाकिया अंदाज में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के अपने को-स्टार वरुण धवन को ट्रोल किया।

shraddha kapoor makes fun of varun dhawan- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर ने उड़ाया वरुण धवन का मजाक।

फिल्म मिस्टर लेले के फर्स्ट लुक को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मजाकिया अंदाज में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के अपने को-स्टार वरुण धवन को ट्रोल किया। शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म का पहला लुक सोमवार को जारी कर दिया गया है। पोस्टर में वरुण सिर्फ अंडरवियर और नारंगी रंग का एक फैनी पैक पहने नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस लुक को शेयर करके लिखा, "ऐसा लग रहा है, जैसे तुमने मेरे डैड का कच्छा (अंडरवियर) चुरा लिया है। लव यू चिरकुट।"

screenshot of shraddha kapoor instagram story
श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी।

फिल्म 'मिस्टर लेले' 1 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

इस समय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज के लिए तैयार है। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन