1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shreya Ghoshal Birthday: 4 साल की उम्र से गाने लगी थीं गानें, जानिए - रियलिटी शो से कैसे बदली थी श्रेया घोषाल की किस्मत

Shreya Ghoshal Birthday: 4 साल की उम्र से गाने लगी थीं गानें, जानिए - रियलिटी शो से कैसे बदली थी श्रेया घोषाल की किस्मत

 Published : Mar 12, 2021 10:52 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 10:52 am IST

संजय लीला भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। उनका गाना 'बैरी पिया' गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद, भंसाली की ज्यादातर फिल्मों में श्रेया घोषाल के गाने हैं। 

श्रेया घोषाल- India TV Hindi
श्रेया घोषाल Image Source : INSTAGRAM/@SHREYAGHOSHAL

हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज़ का जादू फैंस को दीवाना बना देता हैं। फिल्म 'जिस्म' में उनका गाना 'जादू है नशा है' श्रेया की आवाज पर बिल्कुल फिट बैठता है। श्रेया अपनी आवाज की जादू से एक ऐसा नशा पैदा कर देती हैं, जो सुनने वालों के दिलों में हमेशा बना रहता है। श्रेया का आज जन्मदिन हैं वह आज 37 साल की हो गई हैं। श्रेया के पिता बिस्वजीत घोषाल, जो कि राजस्थान के रावतभाटा में रहते थे, भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। श्रेया की मां शर्मिष्ठा ने साहित्य में मास्टर्स किया है। श्रेया के एक छोटे भाई सौम्यदीप घोषाल हैं।

श्रेया ने चार साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उन्हें टीवी शो 'सारेगामापा' से एक बड़ा मौका मिला, जिसने उनके लिए आगे का रास्ता खोल दिए। शो के होस्ट सोनू निगम थे, संगीतकार कल्याण जी जज थे। श्रेया 'सारेगामापा' का खिताब जीतने में सफल रहीं। कल्याण जी ने श्रेया की आवाज सुनी और अपने माता-पिता के साथ मुंबई आने की सलाह दी। श्रेया ने लगभग डेढ़ साल तक कल्याण जी से शास्त्रीय संगीत का अध्ययन किया। इसके बाद श्रेया के डेब्यू का श्रेय निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां लीला भंसाली को जाता है। लीला भंसाली ने श्रेया को रियलिटी शो में देखा।

लीला भंसाली ने संजय को सलाह भी दी थी। अपनी मां के कहने पर, भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। उनका गाना 'बैरी पिया' गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद, भंसाली की ज्यादातर फिल्मों - 'गोलियां की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में भी श्रेया घोषाल के गाने हैं। 

लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वाली श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में भी गाने गाए हैं। दूसरी ओर, 2015 में, श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी की सभी रस्में बंगाली रीति-रिवाजों में हुईं। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शिलादित्य एक इंजीनियर हैं और एक वेबसाइट के फाउंडर भी हैं।

हाल ही में श्रेया ने अपनी प्रेग्नेंसी की भी खबरें लोगों के बीच शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन