1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति हासन को सैलून जाना नहीं है पसंद, एक्ट्रेस ने बताई वजह

श्रुति हासन को सैलून जाना नहीं है पसंद, एक्ट्रेस ने बताई वजह

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 06:52 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 06:52 am IST

अपने बालों से मूंछ बनाते हुए श्रुति हासन ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

श्रुति हासन ने शेयर की ये फोटो- India TV Hindi
श्रुति हासन ने शेयर की ये फोटो Image Source : INSTAGRAM: @SHRUTZHAASAN

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन कभी भी सैलून की दीवानी नहीं रही हैं, लेकिन वह अब एक बार वहां जाना चाहती हैं। अपने बालों से मूंछ बनाते हुए उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

वह लिखती हैं, "यह शायद लेडीज ब्यूटी पार्लर जाने का समय है? मजेदार चीज- मुझे सच में सैलून जाना पसंद नहीं है, लेकिन क्या मुझे अब नहीं जाना चाहिए? हां मैं निश्चित ही चाहती हूं।"

काम की बात करें तो, उनकी फिल्म 'यारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में कहा, "दोस्ती की एक जबरदस्त कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार, जो सभी बाधाओं को तोड़ती है और सभी नियमों को तोड़ती है।"

इस फिल्म को जी5 प्रीमियम पर रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन