1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘BJGPH’ फैंस को बड़ा झटका, इस वजह से नई अंगूरी भाबी छोड़ने वाली हैं शो!

‘BJGPH’ फैंस को बड़ा झटका, इस वजह से नई अंगूरी भाबी छोड़ने वाली हैं शो!

 Reported By: Agencies
 Published : Nov 28, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 06:19 pm IST

टेलिविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'भाबीजी घर पर हैं' के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है...

Bhabi Ji Shubhangi Atre- India TV Hindi
Bhabi Ji Shubhangi Atre

मुंबई: टेलिविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'भाबीजी घर पर हैं' के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो नई भाबीजी शुभांगी अत्रे भी अब शो छोड़कर जाने वाली हैं। यही नहीं, सीरियल की टीम ने नई भाबीजी की तलाश भी शुरू कर दी है। 'भाबीजी घर पर हैं' की पहली भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने इस रोल में बहुत वाहवाही बटोरी थी। भाबीजी के रोल ने उन्हें भारत के घर-घर में फेमस कर दिया था। शिल्पा इस समय बिग बॉस के घर पर हैं।

आपको बता दें कि 'बिग बॉस' के घर पर विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे से उनके साथ काम करने की रिक्वेस्ट की थी। शिल्पा भी विकास की रिक्वेस्ट पर मान गई थीं और उनके साथ काम करने के लिए हां कह दिया था। हालांकि नई अंगूरी भाबी के घर छोड़ने के पीछे वजह यह नहीं है। ऐसा भी नहीं कि उनका शो के निर्माताओं के साथ झगड़ा हुआ है। उनके इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अब वह राजनीति में कदम रख सकती हैं। 

शुभांगी कुछ दिनों पहले एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल भी हुई थीं। वहां पर उनसे जब यब पूछा गया था कि क्या वह भविष्य में राजनीति में आना चाहेंगी तो उनका जवाब था कि वह इस बारे में थोड़ा कन्फ्यूज हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं है कि वह राजनीति में ही आएंगी, लेकिन कई लोगों यह पक्के तौर पर मान रहे हैं कि शुभांगी ने इसीलिए शो छोड़ा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन