1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब चुडैल बन डराएंगी अंगूरी भाभी, भटकती आत्मा के साए में घिरी

अब चुडैल बन डराएंगी अंगूरी भाभी, भटकती आत्मा के साए में घिरी

 Published : Aug 24, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Aug 24, 2017 12:00 pm IST

'भाभी जी घर पर हैं' के हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है, जो दर्शकों को लोटपोट कर देता है। लेकिन इस बार शो में कुछ डरावना देखने को मिलने वाला है। दरअसल शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा...

shubhangi Atre- India TV Hindi
shubhangi

मुंबई: एंड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' के हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है, जो दर्शकों को लोटपोट कर देता है। लेकिन इस बार शो में कुछ डरावना देखने को मिलने वाला है। दरअसल शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में नजर आएंगी। विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है।

इस नए किरदार के बारे में शिवांगी ने कहा, "मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी पड़ी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।" उन्होंने कहा कि ठकुराइन का किरदार 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलइय्या' में विद्या द्वारा निभाए गए मंजुलिका के किरदार से काफी मिलता-जुलता है।

शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए वह कई घंटे अभ्यास करती थीं। पिछले दिनों काफी विवादों में रह चुका शो 'भाबी जी घर पर हैं' आज घर घर में अपनी खास पहचान बना चुका है। (सनी देओल और बॉबी देओल को हर दिन जरूर करना पड़ता है ये काम)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन