1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता बच्चन ने सास ऋतु नंदा को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप बहुत याद आओगी'

श्वेता बच्चन ने सास ऋतु नंदा को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप बहुत याद आओगी'

 Published : Jan 19, 2020 12:45 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 12:45 pm IST

श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी सास को श्रद्धांजलि दी है। इस फोटो में श्वेता, उनकी बेटी नव्या और सास ऋतु नंदा हैं।

shweta bachchan- India TV Hindi
श्वेता बच्चन ने शेयर की सास ऋतु के साथ फोटो।

श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया था। सास के निधन के बाद श्वेता ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर की है। फोटो में श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और ऋतु नंदा हंसती हुई नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आप हमे बहुत याद आओगी।

ऋतु नंदा राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की बेटी थी। श्वेता नंदा के इस पोस्ट पर जोया अख्तर, अंगद बेदी सहित कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया है।

समधन ऋतु के लिए अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- एक आदर्श बेटी, एक आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी, एक आदर्श माँ, एक आदर्श भाभी, एक आदर्श सास, और एक आदर्श मित्र ने हमें एक ऐसे दूरी पर छोड़ दिया है जिसे हम अभी तक कवर नहीं कर सकते हैं।

ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था। जहां अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रणधीर कपूर, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन