1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच के लिए पहुंचा एक्टर का केस, बहन श्वेता ने दिया ऐसा रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच के लिए पहुंचा एक्टर का केस, बहन श्वेता ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Aug 05, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 06:18 am IST

श्वेता सिंह कीर्ति इस बात से खुश हैं कि सीबीआई को आखिरकार उनके भाई व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने की अनुमति दे दी गई।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने CBI जांच के फैसले का स्वागत किया- India TV Hindi
सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने CBI जांच के फैसले का स्वागत किया Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति से सीबीआई जांच के फैसले को लेकर खुशी जाहिर की।उन्हें इस बात की खुशी हैं कि सीबीआई को आखिरकार उनके भाई व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने की अनुमति दे दी गई।

श्वेता ने एक फोटो शेयर कर हर हर महादेव लिखा है। 

इससे पहले उन्होंने लिखा कि सीबीआई जां पूरे देश की प्रार्थनाओं का जवाब है, जो एक परिवार के रूप में एक साथ खड़े रहे और न्याय के लिए लड़ रहे हैं। मैं आप में से हर एक को सलाम करता हूं।"

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये सीबीआई है।" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैगरक्षाबंधनगिफ्ट और हैशटैगजस्टिस फॉरसुशांतसिंहराजपूत भी लिखा।

दिशा सलियान केस में सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

अपनी पोस्ट के साथ ही उन्होंने इस सूचना को फ्लैश करने वाले एक समाचार चैनल स्क्रीन का स्नैपशॉट भी साझा किया।

सुशांत की पूर्व प्रेमिका व अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी मिलने पर खुशी जतायी।

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी रिया चक्रवर्ती की याचिका, एक्ट्रेस ने रखी थी ये मांग

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन