1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी रिया चक्रवर्ती की याचिका, एक्ट्रेस ने रखी थी ये मांग

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी रिया चक्रवर्ती की याचिका, एक्ट्रेस ने रखी थी ये मांग

 Published : Aug 05, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 06:01 pm IST

बिहार पुलिस द्वारा दर्ज मामले में पूछताछ से रिया चक्रवर्ती को अंतरिम सुरक्षा देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को किसी भी तरह की अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। रिया के वकील ने न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय के समक्ष कहा कि उनके मुवक्किल को बिहार पुलिस द्वारा दर्ज मामले में पूछताछ से अंतरिम सुरक्षा की आवश्यकता है। लेकिन, शीर्ष अदालत ने कोई राहत नहीं दी।

अंतरिम सुरक्षा के लिए रिया की याचिका का सुशांत के पिता के.के. सिंह की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने जोरदार विरोध किया।

पहले भेजी गई टीम की सहायता के लिए भेजे गए बिहार पुलिस अधिकारी को क्वांरटीन किए जाने का हवाला देते हुए, उन्होंने तर्क दिया कि मुंबई पुलिस का पूरा प्रयास पटना की पुलिस टीम के काम में बाधा डालकर सबूतों को नष्ट करना है। उन्होंने शीर्ष अदालत से मामले की सुनवाई की अगली तारीख तक बिहार पुलिस की सहायता के लिए मुंबई पुलिस को निर्देश देने के लिए भी अनुरोध किया।

विकास सिंह ने अंतरिम सुरक्षा के लिए रिया के वकील की दलील का विरोध करते हुए दोहराया कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और केंद्र द्वारा बिहार सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश स्वीकार किए जाने के बाद, उनकी याचिका बेमानी हो जाती है।

शीर्ष अदालत द्वारा मामले में रिया को अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद, वह शीर्ष अदालत में स्थानांतरण याचिका के लंबित होने का हवाला नहीं दे सकती है। शीर्ष अदालत ने मामले में बिहार और महाराष्ट्र की सरकारों से भी जवाब मांगा है।

विकास सिंह ने यह भी तर्क दिया कि यदि सीबीआई मामले को नहीं देखती है, तो मामले में बिहार पुलिस की जांच जारी रखनी चाहिए और उसे सभी मामलों में सहयोग मिलना चाहिए। शीर्ष अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए निर्धारित की है।

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत केस: पटना आईजी के पत्र के बावजूद विनय तिवारी को छोड़ने तैयार नहीं है बीएमसी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सच्चाई जरूर सामने आनी चाहिए

सुशांत केस में सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर होते ही अंकिता लोखंडे ने किया ट्वीट, कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सच्चाई जरूर सामने आनी चाहिए

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन