1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं श्वेता त्रिपाठी, हाथों में रचाई मेहंदी, सामने आईं तस्वीरें

5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं श्वेता त्रिपाठी, हाथों में रचाई मेहंदी, सामने आईं तस्वीरें

 Published : Jun 28, 2018 10:40 am IST,  Updated : Jun 28, 2018 01:00 pm IST

इंडस्ट्री में लगता है इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक लगातार किसी न किसी हस्ती के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। अब एक और अभिनेत्री के जिंदगी में यह खूबसूरत पल आया है। दरअसल यहां हम छोटे और बड़े की जानी मानी अदाकार श्वेता त्रिपाठी के बारे में बात कर रहे हैं, जो पहले ही 'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

Shweta Tripathi- India TV Hindi
Shweta Tripathi

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगता है इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक लगातार किसी न किसी हस्ती के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। अब एक और अभिनेत्री के जिंदगी में यह खूबसूरत पल आया है। दरअसल यहां हम छोटे और बड़े पर्दे की जानी मानी अदाकार श्वेता त्रिपाठी के बारे में बात कर रहे हैं, जो पहले ही 'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। दरअसल श्वेता ने कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है और ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

बता दें कि श्वेता और चैतन्य पिछले लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां एक ओर श्वेता बेहतरीन कलाकार हैं, तो वहीं दूसरी ओर चैतन्य भी एक सफल रैपर हैं। उन्होंने स्लोचीता नाम से अपने चाहने वालों के बीच पहचान हासिल की है। ये दोनों 29 जून को शादी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी श्वेता ने खुद अपनी महंदी की तस्वीरों के साथ दी है।

Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

दरअसल सोशल मीडिया पर श्वेता की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी खास डिजाइन की लगवाई है। इसमें चैतन्य के नाम के अलावा शादी के तारीख, हवाई जहाज और बादल भी बने हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी हैं। बता दें कि वह 32 साल की हैं और चैतन्य उनसे उम्र में 5 साल छोटे हैं।

Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन