1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धान्त चतुर्वेदी ने बीच पर डांस किया, शेयर किया वीडियो

सिद्धान्त चतुर्वेदी ने बीच पर डांस किया, शेयर किया वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 10:16 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बीच पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

siddhant chaturvedi- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : INSTAGRAM/SIDDHANTCHATURVEDI

अभी हाल ही में धूप गीत से लोगों का दिल जीतने के बाद अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को ईड शीरन के गीत पर बीच पर झूमते देखा जा रहा है। सिद्धांत ने अपने इंटाग्राम पर खुद की एक डांस वीडियो शेयर किया, डांस वीडियो को शेयर करने के बाद उन्होंने फिर से वही वीडियो रिअपलोड किया, उनका कहना था कि पहले वाली वीडियो में कुछ गड़बड़ी थी।

क्लिप में, अभिनेता बीच पर ईड शीरन के ट्रैक 'ऑटम लीव्स' गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "आप मीलों दूर हैं .. और कल आप मेरे साथ यहीं थे। फिर से अपलोड किया गया क्योंकि पिछली वीडियो में कुछ गड़बड़ी थी।"

सिद्धांत जल्द ही यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' और करण जौहर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन