1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के वीडियो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया मजेदार कमेंट

दीपिका पादुकोण के वीडियो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया मजेदार कमेंट

 Published : Jun 07, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 03:40 pm IST

सिद्धांत और दीपिका पादुकोण जल्द ही शकुन बत्रा की फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं।

दीपिका पादुकोण के...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण के वीडियो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया मजेदार कमेंट Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA/SIDDHANT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह शूट के दौरान मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी इस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके। दीपिका द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस बुमरैंग वीडियो में वह एक ब्लैक एंड पिंक घेरदार ड्रेस में फोटोशूट के दौरान मस्ती करती दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे बिल्कुल भी याद नहीं कि मैं क्या सोच रही थी।" 

सिद्धांत ने इसके कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, "मैं मदद करूं...मुझे लग रहा है कि आप हमारी फिल्म को लेकर वाकई में काफी ज्यादा रोमांचित हैं!"

दीपिका पादुकोण के वीडियो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया मजेदार कमेंट
Image Source : INSTAGRAM DEEPIKAदीपिका पादुकोण के वीडियो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया मजेदार कमेंट

आयुष्मान खुराना से लाइव बात कर रहे रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने लगाई डांट, वायरल हो रहा है वीडियो

ये दोनों कलाकार फिल्मकार शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में साथ नजर आएंगे, जिसमें अनन्या पांडे भी होंगी। सिद्धांत ने हाल ही में अपने पहले गीत 'धूप' को जारी किया। इसके साथ ही वह फिल्म बंटी व बबली की दूसरी श्रृंखला में भी दिखाई देंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन