1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की 'योद्धा' फिल्म की शूटिंग, देखिए अभिनेता की सेट से पहली तस्वीर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की 'योद्धा' फिल्म की शूटिंग, देखिए अभिनेता की सेट से पहली तस्वीर

 Written By: PTI
 Published : Nov 28, 2021 10:34 am IST,  Updated : Nov 28, 2021 10:34 am IST

फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे करेगी। फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

sidharth malhotra begins yodha film shooting 11 Nov 2022 release date - India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की 'योद्धा' फिल्म की शूटिंग, देखिए अभिनेता की सेट से पहली तस्वीर   Image Source : TWITTER: @DHARMAMOVIES/INSTA: SIDHARTHMA

Highlights

  • फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे करेगी
  • शशांक खेतान अपने बैनर मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स के जरिए इसका निर्माण भी कर रहे हैं
  • फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म सीरीज की पहली फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी और मल्होत्रा ने सेट से शूटिंग की तस्वीरें साझा कीं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर शूट की तस्वीरें पोस्ट कीं। 

धर्मा प्रोडक्शंस के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘लाइट्स, कैमरा और एक्शन! ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू।’’ फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे करेगी। 

अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म Thank God की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

शशांक खेतान अपने बैनर मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स के जरिए इसका निर्माण भी कर रहे हैं। फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। 

‘योद्धा’ से पहले, मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस की कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘कपूर एंड संस’ और उनकी हालिया हिट फिल्म ‘शेरशाह’ शामिल हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन