1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किस चीज के बेहद शौकीन है सिद्धार्थ मल्होत्रा

जानिए किस चीज के बेहद शौकीन है सिद्धार्थ मल्होत्रा

 Published : May 12, 2016 06:27 pm IST,  Updated : May 12, 2016 06:27 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी वक्त से नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बार बार देखो' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

sid- India TV Hindi
sid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी वक्त से नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बार बार देखो' की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने कहा है कि सभी के लिए यात्रा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी घूमने फिरने के काफी शौकिन हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न संस्कृतियों, अलग-अलग लोगों और उनके खानपान के बारे में जाना है। सिद्धार्थ ने यहां 5वीं लोनली प्लैनेट मैगेजीन ट्रेवल अवार्ड्स में कहा, "मुझे यात्रा करना बेहद पसंद है। व्यक्ति के लिए घूमना बेहद जरूरी है। इससे आप बहुत कुछ सीखते हैं और आपके व्यक्तित्व का विकास होता है।"

इसे भी पढ़े:- कैटरीना ने मज़ाक-मज़ाक में सलमान के बारे में ये क्या कह डाला

उन्होंने बताया, "मेरे पिता मर्चेट नेवी में थे, इसलिए मुझे विभिन्न बंदरगाहों पर जाने का मौका मिला, समुद्र की यात्रा से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, मैंने अलग-अलग लोगों, संस्कृतियों, खानपान, कपड़े देखे। मुझे लगता है कि इसने ही आज मेरा व्यक्तित्व बनाया है।"

उन्होंने कहा, "जब भी मुझे मौका मिला, कहीं ना कहीं जाना चाहा, लेकिन आजकल मैं काम में व्यस्त हूं तो नहीं घूम सकता।"

आगामी फिल्म 'बार-बार देखो' में सिद्धार्थ के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार साथ में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों ने अपने लुक के साथ भी काफी बदलाव किया है। इसके अलावा सिद्धार्थ ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के साथ अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन